किसका पानी अच्छा - अकबर बीरबल की कहानियाँ | Akbar Birbal Stories in Hindi
किसका पानी अच्छा | अकबर बीरबल की कहानियाँ / Akbar Birbal stories in hindi एक बार बादशाह अकबर ने भरे दरबार में सबसे पूछा कि - किस नदी का पानी सबसे अच्छा है ? सभी ने कहा कि गंगा नदी का पानी सबसे अच्छा होता है । सभी दरबारियों ने जवाब दिया परंतु बीरबल मौन रहे । बीरबल को चुप देखकर अकबर ने पूछा - बीरबल तुम क्यों चुप हो ? बीरबल ने कहा - हुजूर , यमुना नदी का पानी सबसे अच्छा होता है । बीरबल का उत्तर सुनकर बादशाह अकबर को बहुत हैरानी हुई। अकबर ने पूछा - बीरबल तुमने यह किस आधार पर कहा जबकि तुम्हारे धर्मग्रंथो के अनुसार गंगा नदी के पानी को सबसे शुद्ध और पवित्र माना गया है । बीरबल ने जवाब दिया - हुजूर मैं पानी की तुलना अमृत से कैसे कर सकता हूँ ? गंगा नदी में बहने वाला पानी पानी नहीं बल्कि अमृत है। इसलिए मैंने कहा कि यमुना नदी का पानी सबसे अच्छा है। बादशाह अकबर और सभी दरबारी बीरबल के जवाब से निरूत्तर हो गए ।