संदेश

Akbar Birbal Stories लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यह हुजूर का दिया हैं - अकबर बीरबल की कहानियाँ | Akbar Birbal stories in hindi

चित्र
यह हुजूर का दिया हैं - अकबर बीरबल की कहानियाँ | Akbar Birbal stories in hindi  सर्दियों का मौसम खत्म हो रहा था । मौसम बड़ा सुहाना हो रहा था । ऐसे समय में बादशाह अकबर और बीरबल दोनों अपने घोड़े पर सवार होकर कुदरत के नजारे देखने निकले थे । चारों ओर की सुंदरता देखकर बादशाह अकबर के मुंह से निकल गया  - "भाई अस्क पेदार शूमस्त (शूमा हस्त ) " । इन शब्दों के दो अर्थ थे - पहला फारसी में - "यह घोड़ा तुम्हारे बाप का है " दूसरा अर्थ था - यह घोड़ा तुम्हारा बाप है ।  बीरबल तुरंत समझ गए कि बादशाह क्या कहना चाहते हैं । वह बोले - दाद-ए-हुजुरस्त"। इसका अर्थ है - यह हुजूर का दिया हैं ।  बादशाह अकबर के पास कहने को कुछ नहीं बचा।  बीरबल ने जैसे को तैसा जवाब दिया । 

हरा घोड़ा - अकबर बीरबल की कहानियाँ | Akbar Birbal stories in hindi

चित्र
  हरा घोड़ा - अकबर बीरबल की कहानियाँ | Akbar Birbal stories in hindi एक बार बादशाह अकबर बीरबल के साथ बाग में घूम रहे थे  । चारों ओर फैली हरियाली देखकर अकबर को बड़ा आनंद आया ।  उन्हें लगा कि बगीचे में सैर करने के लिए घोड़ा भी हरा होना चाहिए ।  अकबर ने बीरबल से कहा - मुझे हरा घोड़ा चाहिए । तुम मुझे सात दिन में हरा घोड़ा लाकर दो और यदि तुम न ला सके तो अपनी शक्ल मत दिखाना । हरे रंग का घोड़ा तो होता ही नहीं है यह बात दोनों जानते थे परंतु बादशाह अकबर को बीरबल की परीक्षा लेनी थी । वे असल में चाहते थे कि बीरबल अपनी हार मान ले इसलिए वे ऐसे अटपटे सवाल करते थे परंतु बीरबल अपने जैसे एक ही थे , उनके पास हर सवाल का जवाब होता था।  बीरबल हरे रंग के घोड़े की तलाश में सात दिनों तक इधर-उधर भटकते रहे । आठवें दिन वे दरबार में हाजिर हुए और कहा - हुजूर , हरा घोड़ा तो मुझे मिल गया है । अकबर ने बड़ी उत्सुकता से पूछा - कहां है हरा घोड़ा दिखाओं मुझे ? बीरबल ने फिर कहा - जहाँपनाह , हरा घोड़ा तो आपको मिल जाएगा, मैंने बड़ी मुश्किल से उसे ढूंढा है लेकिन उसके मालिक की दो शर्तें हैं ।  बादशाह अकबर ने पूछा - कैसी शर्ते

मोती बोने की कला - अकबर बीरबल की कहानियाँ | Akbar Birbal stories in hindi

चित्र
  मोती बोने की कला - अकबर बीरबल की कहानियाँ | Akbar Birbal stories in hindi  एक बार बादशाह अकबर के दरबार में जोरों का कोलाहल सुनाई दिया । सभी लोग बीरबल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे , "बीरबल पापी है , बदमाश है उसे दंड दिया जाए "। बादशाह ने भी बहुमत से बीरबल को सूली पर लटका देने की सजा दी । दिन तय हुआ । बीरबल ने अपनी बात कहने की आज्ञा मांगी । आज्ञा मिलने पर उसने कहा कि मैंने सारी बातें तो आपको बता दी लेकिन मोती बोने की कला नहीं बता सका ।  अकबर ने कहा - सच में क्या तुम जानते हो ? तो ठीक है जब तक मैं यह जान न लूं तब तक तुम्हें जीवन दान दिया ।  बीरबल ने कुछ विशेष महलों की ओर इशारा करते हुए कहा - "इन्हें ढहा दिया जाए क्योंकि इसी जमीन में उत्तम मोती पैदा हो सकते है ।"  महल ढहा दिए गए । ये महल बीरबल की झूठी शिकायत करने वाले मंत्रियों के थे । वहां बीरबल ने जौ बो दिए । कुछ दिन बाद बीरबल ने सभी से कहा - "कल सुबह ये पौधे मोती पैदा करेगे "। अगले दिन सभी आए । ओस की बूंदे जौ के पौधे पर मोती की तरह चमक रही थी । बीरबल ने कहा - अब आप लोगों में से जो दूध का धुला और निरपराधी ह

किसका पानी अच्छा - अकबर बीरबल की कहानियाँ | Akbar Birbal Stories in Hindi

चित्र
  किसका पानी अच्छा | अकबर बीरबल की कहानियाँ / Akbar Birbal stories in hindi एक बार बादशाह अकबर ने भरे दरबार में सबसे पूछा कि - किस नदी का पानी सबसे अच्छा है ?  सभी ने कहा कि गंगा नदी का पानी सबसे अच्छा होता है । सभी दरबारियों ने जवाब दिया परंतु बीरबल मौन रहे । बीरबल को चुप देखकर अकबर ने पूछा - बीरबल तुम क्यों चुप हो ? बीरबल ने कहा - हुजूर , यमुना नदी का पानी सबसे अच्छा होता है ।  बीरबल का उत्तर सुनकर बादशाह अकबर को बहुत हैरानी हुई।  अकबर ने पूछा - बीरबल तुमने यह किस आधार पर कहा जबकि तुम्हारे धर्मग्रंथो के अनुसार गंगा नदी के पानी को सबसे शुद्ध और पवित्र माना गया है ।  बीरबल ने जवाब दिया - हुजूर मैं पानी की तुलना अमृत से कैसे कर सकता हूँ ? गंगा नदी में बहने वाला पानी पानी नहीं बल्कि अमृत है।  इसलिए मैंने कहा कि यमुना नदी का पानी सबसे अच्छा है।   बादशाह अकबर और सभी दरबारी बीरबल के जवाब से निरूत्तर हो गए । 

आगरा में कितने कबूतर है - अकबर बीरबल की कहानियाँ | Akbar Birbal stories in hindi

चित्र
  Akbar Birbal stories in hindi अकबर बीरबल की कहानियाँ - आगरा में कितने कबूतर है | Akbar Birbal ki kahaniya एक बार बादशाह अकबर अपने मंत्री बीरबल के साथ बाग में घूम रहे थे । बाग में कबूतरों को देखकर बादशाह ने बीरबल से पूछा - बीरबल बताओं कि आगरा में कितने कबूतर है ?  बीरबल ने कुछ देर ऊंगलियों पर हिसाब लगाया और कहा - हुजूर आगरा में कुल नब्बे हजार कबूतर है ।  "तुम इतने विश्वास से कैसे कह सकते हो ?" अकबर ने पूछा । "अगर आपको विश्वास न हो तो गिनवा लीजिए" बीरबल ने कहा ।  बादशाह अकबर को कुछ इसी तरह के जवाब का इंतजार था । उन्होंने पूछा - अगर इससे कम हुए तो ?  बीरबल ने कहा - तो इसका मतलब है कि कुछ कबूतर अपने रिश्तेदारों से मिलने दूसरी जगह गए होंगे ।  और ज्यादा हुए तो ? "तो इसका मतलब है कि कुछ कबूतर दूसरे जगहों से आगरा अपने रिश्तेदारों से मिलने आए होंगे । " बीरबल ने बड़ी चालाकी से जवाब दिया ।  बादशाह अकबर फिर मुस्कुरा कर रह गए । 

मासूम सजा - अकबर बीरबल की कहानियाँ | Akbar Birbal stories in hindi

चित्र
  Akbar Birbal ki kahaniya अकबर बीरबल की कहानियाँ - मासूम सजा | Akbar Birbal stories in hindi एक दिन बादशाह अकबर ने दरबार में आते ही दरबारियों से पूछा "किसी ने आज मेरी मूछें नोचने की ज़ुर्रत की । उसे क्या सजा दी जानी चाहिए ?" दरबारियों में से किसी ने कहा कि उसे सूली पर लटका देना चाहिए , किसी ने कहा उसे फांसी दे दी जाए , किसी ने कहा उसका सर धड़ से अलग कर देना चाहिए । बादशाह अकबर बहुत नाराज हुए और बीरबल से कहा - बीरबल तुम भी अपनी राय दो ।  "जहाँपनाह , गुस्ताखी माफ़ हो पर इस गुनहगार को तो सजा के बदले उपहार देना चाहिए " बीरबल ने जवाब दिया ।  बादशाह मुस्कुरा कर बोले - कैसे ? बीरबल ने कहा - जहाँपनाह , जो व्यक्ति आपकी मूछें नोचने की ज़ुर्रत कर सकता है , वह आपके शहजादे के अलावे और कौन हो सकता है , जो आपकी गोद में खेलते है । गोद में खेलते हुए आज उन्होंने आपकी मूछें नोच ली इसके लिए उन्हें आज मिठाई खाने की मासूम सजा दी जानी चाहिए ।  बादशाह अकबर ने जोर से ठहाका लगाया और दरबारी बगले झाकने लगे ।  अन्य मजेदार किस्से कहानियों के लिए देखें :-  °  परियों की कहानी | Fairy Tale stories