संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कफन

महान कथाकार प्रेमचंद की एक अद्भुत कहानी है कफन  जिसे  पढ़कर समझ आता है कि मौत गरीबी से बढ़कर नहीं होती है। कथा के शुरूआत में जब बुधिया जाड़े की रात में अपने घर में प्रसव पीड़ा से छटपटाती है तो उसका पति और ससुर उसके कष्ट से बेपरवाह होकर आग में मीठे आलू भुनकर खा रहे होते है और अंत में जब वह मर जाती है तो उसके लिए कफन के पैसे लोगों से मांगकर फिर उस कफन के पैसे से खुद भर पेट भोजन करते हैं और शराब पीते हैं। कहानी में लेखक धीसू और माधव के जरिए गरीबी और भूख के कारण हुए मनुष्य के नैतिक पतन को भली-भांति परिचित कराते हैं। कहानी के माध्यम से हमें यह भी समझ आता है कि अगर मनुष्य को मूलभूत सुविधाएं जैसे खाना कपड़े भी न मिले तो ऐसे प्राणी के लिए मृत्यु भी तुच्छ लगती है।